ललन सिंह का ऐलान, 5 सदस्य टीम जाएगा लद्दाख, चीन के कब्जे वाले जमीन की जुटाएगी जानकारी

पटना : ललन सिंह का ऐलान – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण शिविर का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश जदयू के पांच नेताओं का चयन कर उन्हें लद्दाख भेजा जाएगा। ताकि चीन के द्वारा जो जमीन कब्जा किया गया है उसकी जानकारी हासिल की जाएगी। पार्टी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मंत्री अशोक चौधरी के अलावा कई नेता मौजूद थे।

ललन सिंह का ऐलान

उन्होंने कहा की एक तरफ चीन देश के जमीन पर कब्जा करके रखा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार चुप बैठी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को तारीफ की और कहा कि उनके शासनकाल में बिहार में काफी विकास का काम हुआ है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आने से देश में समस्याएं बड़ी है और कहीं कोई विकास नहीं दिख रहा है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

ललन सिंह ने लालू यादव के खिलाफ CBI को दस्तावेज मुहैया कराया था – विजय सिन्हा

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

JAC Result 2026: मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर संपूरक, इंप्रूवमेंट व विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख...

Ranchi Fraud: दुबई में नौकरी के नाम पर युवती को बंधक...

रांची की युवती को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर UAE भेजने और दुबई में बंधक बनाकर काम कराने का आरोप है। परिवार...