एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू का समर्थन, ललन सिंह ने किया एलान

253
Advertisment

पटना : जनता दल यूनाइटेड ने एनडीए की ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

Advertisment

देने का फैसला किया है. इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि

जनता दल यूनाइटेड उनका स्वागत और समर्थन करती है.

इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि

राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिरण

एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं.

जनता दल (यू) द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है.

राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम तय किया गया है. यह निर्णय मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया. बैठक के बाद जेपी नड्डा ने एलान किया कि झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी.

चिराग पासवान को राजनाथ सिंह ने किया फोन

इस बीच, लोक जन शक्ति (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया. इसके बाद चिराग पासवान ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की बात कही है. चिराग ने ट्वीट किया, एनडीए के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना हमारे लिए गर्व की बात है. देश में ऐसा पहली बार होगा जब एक आदिवासी समाज से आने वाली बेटी देश के सर्वाेच्च पद का दायित्व ग्रहण करेगी. लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूर्ण रुप से समर्थन करती है.

प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

अगर द्रौपदी मुर्मू चुनी जाती हैं तो वो भारत के इतिहास में पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. साथ ही अगर वो चुनाव जीतती हैं तो प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. अगर वो जीतती हैं तो ओडिशा राज्य से आने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला गवर्नर रही हैं. वो ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं, जिन्हें किसी भारतीय राज्य में गवर्नर बनाया गया हो और जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया हो.

विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है. 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है.

रिपोर्ट: शक्ति

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates