BPSC की 70वीं संयुक्त परीक्षा में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइजेशन

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। जिसके बाद देश के अलग-अलग कोने के अभ्यर्थियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि 70वीं संयुक्त परीक्षा में ‘नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि 13 दिसंबर को राज्य में 925 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगा। चार लाख 80 हजार कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे।

क्या होता है नॉर्मलाइजेशन?

जब अभ्यर्थियों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है तो दो पाली या उससे अधिक पाली में परीक्षा ली जाती है। एक पाली के अभ्यर्थियों के कम अंक आए तो माना जाता है कि उस पाली में कठिन प्रश्न होंगे। वहीं दूसरी पाली में अगर नंबर ज्यादा आए तो माना जाएगा कि प्रश्न पत्र आसान होंगे। परीक्षा के हर पेपर के लेवल में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है, इसी अंतर को खत्म करने के लिए यह सिस्टम लागू किया जाता है। नॉर्मलाइजेशन के अनुसार, दोनों पालियों के छात्रों के नंबर में सामंजस्य बनाया जाएगा।

यह भी देखें :

70वीं PT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वेबसाइट से अपने यूजर नाम और पासवर्ड से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से परीक्षा होगी। करीब साढ़े चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : BPSC के विरुद्ध छात्र कल करेंगे विरोध प्रदर्शन, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर…

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...