लखीसराय में LALAN SINGH, कहा ‘काम के बदले मजदूरी मांगने आया हूं’

लखीसराय: मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार जदयू के पूर्व अध्यक्ष LALAN SINGH गुरुवार को लखीसराय पहुंचे। लखीसराय के बड़हिया के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदंबा मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर निकले चुनाव प्रचार के लिए। ललन सिंह ने इस बीच लोगों को कहा कि मैं वोट मांगने नहीं बल्कि अपने किये काम की मजदूरी मांगने आया हूँ। इस दौरान LALAN SINGH ने तेजस्वी यादव के परिवारवाद वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे खुद बता दें कि उनके परिवार में चुनाव लड़ने के लिए अब कौन बचा है।

ये भी पढ़ें– GIRIRAJ ने लालू पर कसा तंज, कहा ‘परिवार में ही देखना चाहते हैं सभी पदों पर बैठे लोग’

विपक्ष हमेशा उन्माद फैलाना चाहेगा लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है। इस दौरान पत्रकारों ने जब ललन सिंह से राजद उम्मीदवार बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता के बारे में पूछा तो LALAN SINGH ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि और कौन खड़ा है या चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है ‘सबका साथ सबका विकास’ जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नारा है ‘न्याय के साथ, समाज के हर तबके का विकास’ और हम सिर्फ इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा सिर्फ विकास के नाम पर वोट मांगते हैं अब विपक्ष किस मुद्दे पर वोट मांग रही है ये वह जानें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LALAN SINGH

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...