GIRIRAJ ने लालू पर कसा तंज, कहा ‘परिवार में ही देखना चाहते हैं सभी पदों पर बैठे लोग’

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के वर्तमान सांसद एवं बेगूसराय के BJP प्रत्याशी GIRIRAJ SINGH विपक्षी दलों पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। एक बार GIRIRAJ ने राजद और राजद प्रमुख लालू यादव पर हमला बोला। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव अपने परिवार के मोह से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं। वे अपने ही घर में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत अन्य सम्मानित पद पर बैठे हुए लोगों को देखना चाहते हैं। वहीं इसके ठीक उल्ट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुत्र को राजनीति में आने भी नहीं दिया।

ये भी पढ़ें– AURANGABAD में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी को हराने के लिए घर त्याग दिया पूर्व मंत्री ने, कहा…

अगर बात करें योग्यता की तो नीतीश कुमार के बेटे तेजस्वी से कहीं ज्यादा लायक हैं बावजूद इसके नीतीश कुमार ने अपने बेटे को राजनीति में नहीं आने दिया। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चार भाई हैं लेकिन उन्होंने भी अपने परिवार से किसी भी सदस्य को राजनीति में नहीं आने दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन में कोई एक पंचायत का मुखिया बन जाता है तो उसके पास तुरंत गाड़ी आ जाती है, बैंक बैलेंस हो जाता है लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई गाड़ी या बैंक बैलेंस नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GIRIRAJ

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...