लालजी यादव आत्महत्या मामला : परिजनों ने लगाया अधिकारियों पर गंभीर आरोप

पलामू : नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या मामले में परिजनों ने पलामू एसपी, डीटीओ समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ डीआईजी को आवेदन दिया. इस आवेदन में अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी लिखा गया है और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. मंगलवार को परिजन रात के 11 बजे के करीब नावाबाजार थाना पहुंचे थे. इस दौरान लालजी यादव की पत्नी, मां, बहन, पिता, ससुर, सास समेत कई रिश्तेदार पहुंचे थे. प्रशासनिक अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप उन्होंने लगाए.

palamu 1 22Scope News

परिजनों ने लालजी यादव के कमरे की एक एक चीज का जायजा लिया. परिजन लालजी यादव के शव उठाने के दौरान भी नाराज हो गए. बाद में डीआईजी राजकुमार लकड़ा के हस्तक्षेप और लिखित आवेदन के बाद परिजन ने शव को उठाने दिया. रात 12.30 बजे के करीब दारोगा लालजी यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेजा गया. मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पंचनामा किया गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है. बता दें की पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना परिसर में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-98 को जाम कर दिया था. ग्रामीण पलामू एसपी, डीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे.

रिपोर्ट : संजीत

ग्रामसभा की बैठक में महिला मुखिया की जगह पति हो रहे शामिल, पूछने पर अधिकारियों ने दिया ये जवाब

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...