थानेदार लालजी यादव आत्महत्या का मामला पकड़ा तूल, राजद ने की सीबीआई जांच की मांग

रांची : पलामू में थानेदार लालजी यादव आत्महत्या का मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. इस बीच पूर्व राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने एसपी और डीटीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है.

राजद के प्रदेश कार्यालय में मौजूद युवा राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि, एक साजिश के तहत लालजी यादव को परेशान किया गया और फिर उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. इस पूरे मामले की रिटायर्ड जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए.

निलंबन के चार दिन बाद दारोगा ने की आत्महत्या

गौरतलब है कि पलामू जिले के नावाबाजार थाने के दारोगा लालजी यादव ने अपने सस्पेंशन के चार दिन बाद 10 जनवरी (सोमवार) की रात थाना परिसर में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा व एसपी चंदन सिन्हा थाने में पहुंचे और कारणों की जांच शुरू की. इधर, आस-पास के लोग थाने के बाहर जमा हो गए और सस्पेंशन ऑर्डर जारी करने वाले एसपी सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा. कमरे से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. मूल रूप से साहिबगंज के रहनेवाले लालजी अपने पीछे पत्नी पूजा, दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं.

क्यों हुआ था सस्पेंशन

5 जनवरी की रात पलामू के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने एसपी सिन्हा से शिकायत की थी कि जब्त वाहनों को नावाबाजार के थाना प्रभारी लालजी यादव नहीं ले रहे हैं. एसपी ने दारोगा लालजी को सहयोग का निर्देश दिया. फिर भी उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद एसपी ने छह जनवरी को दारोगा लालजी को सस्पेंड कर दिया.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Big breaking-मोरहाबादी में पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, मैदान में लगाता था जूस की दुकान

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...