पार्टी बचाने के लालू फिर बन रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन परिवार…, मंत्री ने कहा ‘इस बार बिहार…’

पूर्वी चंपारण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक बार फिर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा से पहले ही यह तय है कि लालू यादव ही एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। इस बात पर तंज कसते हुए बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने या अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार की जनता एक बार फिर उन्हें सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें – बिहार में पुल और सड़कों का किया जा रहा जीर्णोद्धार, पथ निर्माण मंत्री ने कहा ‘कई नये पथों का भी…’

मंत्री ने कहा कि लालू यादव ने जिस तरह से बिहार की बेटियों का अपमान किया है वह जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में उसका सबक जरुर सिखाएगी। तेज प्रताप यादव प्रकरण को लेकर मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि लालू यादव अपनी पार्टी को बचाने के लिए एक बार फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं लेकिन उनका अपना परिवार टूट चुका है। उन्होंने अपने ही समाज की बेटी का तिरस्कार किया है, इसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  TET में अनुतीर्ण महिला अभ्यर्थी को माना जायेगा उत्तीर्ण, TRE 3 पास शिक्षकों को…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...