भाजपा को रोकने के लिए लालू को मिल रहा वोट- प्रशांत किशोर

शिवहर : भाजपा को रोकने- जन सुराज पदयात्रा का 81वें दिन शिवहर शहर पहुंचे

प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू के डर से भाजपा को वोट मिल रहा और

भाजपा को रोकने के लिए लालू को वोट मिल रहा है.

तरियानी प्रखंड के हिरौता दुम्मा पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई.

इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ कैंप से निकले.

आज जन सुराज पदयात्रा मिर्जापुर धोवाही, हरनाही होते हुए शिवहर स्थित किसान मैदान पहुंची.

लगभग 900 किमी पदयात्रा कर चुके हैं पीके

प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 900 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं.

इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 300 किमी और शिवहर में 75 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं. शिवहर में आज पदयात्रा का छठा दिन है. आज दिनभर पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने 5 पंचायत के 8 गांव से गुजरते हुए 15 किमी की पदयात्रा के दौरान 4 आमसभाओं को संबोधित किया और इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया.

prashand kishore1 22Scope News

लालटेन और कमल के बीच लटके हैं नीतीश कुमार- प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालटेन और कमल के बीच लटके हुए हैं. नीतीश का कोई एक निर्णय नहीं होता, वे कभी लालटेन तो कभी कमल की ओर अपना झुकाव बनाए रखते हैं. अपने फायदे के हिसाब से अपना आधार परिवर्तित करते रहते हैं. प्रशांत ने कहा नेताओं ने बिहार को ऐसा बना दिया है कि लोग हिन्दू-मुस्लिम, उम्मीदवार उनकी जाति से हैं या नहीं, लालू के जंगल राज को वापस नहीं आने देना है इसके लिए गलत उम्मीदवार ही क्यों न चुन कर आ जाए और चौथा भाजपा को नहीं आने देना है, इन्हीं आधार पर वोट कर देते हैं. आधी जनता लालू के डर से भाजपा को वोट दे रही है और आधा आदमी लालू के डर से भाजपा को वोट दे रही है .

भाजपा को रोकने: नीतीश कुमार को लग रहा बिहार में हो रहा भारी विकास

शिवहर जिले के दम्मा पंचायत में प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता में समस्याओं से त्राहि-त्राहि मचा हुआ है और नीतीश कुमार पटना में बैठकर सोच रहे हैं. बिहार में भारी विकास हो रहा है. इसके साथ ही प्रशांत ने कहा बिहार के नेता आम जनता का हाल पुलिस सिक्योरिटी के साथ देखने आते हैं, जिससे जनता से उनका कोई सामना ही नहीं हो पाता है. अगर कोई नेता या मंत्री किसी नेता से मिलना भी चाहें तो जनता से इतनी दूरी बनाये रखते हैं की कहीं उनके छूने से उन्हें कोरोना न हो जाए.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...