Advertisment

आज पटना आएंगे लालू प्रसाद यादव, बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में करेंगे प्रचार

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद लगभग तीन साल बाद रविवार को पटना आएंगे. वह शाम 6 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचेंगे. बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे.

लालू प्रसाद के पटना आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था. उन्हें 22 या 23 अक्टूबर को पटना आना था. 25 और 27 को उनका कार्यक्रम क्रमशः कुशेश्वर स्थान और तारापुर में है. राजनीतिक चर्चा पर भरोसा करें तो लालू प्रसाद ने अपना रुख कड़ा किया तो तेज प्रताप थोड़ा नरम पड़ गये. लालू प्रसाद ने नाम नहीं लिया था, लेकिन इतना जरूरी कहा था कि जो पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसे दल से बाहर जाना होगा. लालू प्रसाद पटना से 23 दिसम्बर 2017 को ही गये थे. उसके बाद चारा घोटाले में बेल मिलने के बाद वह इसी साल 30 अप्रैल को जेल से निकले थे. बेल मिलने के बाद से ही वह दिल्ली में बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं. वहां उनका इलाज भी चल रहा है.

पटना लौटी राबड़ी, खरमास बाद होगा भव्य रिस्पेशन पार्टी

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...