Chatra Crime : ऐसे गिरफ्त में आया लालू, मचा रखा था तांडव और….

Chatra Crime – चतरा की सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और बिहार का कुख्यात अपराधी लालू साव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही थाना क्षेत्र के कठौतिया से पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जप्त की है।

जप्त मोटरसाइकिल के सीट से पुलिस ने दो किलो 700 ग्राम गीला अफीम, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी लालू के विरुद्ध हत्या व लूट समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं जिसमें वह कई दिनों से फरार था।

Chatra Crime : बहन के घर से दबोचा गया लालू

जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी लालू साव को उसकी बहन के घर से दबोचा गया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपया है। कुख्यात अपराधकर्मी लालू साव के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व छिनतई जैसे जघन्य अपराध के कई मामले दर्ज हैं।

Chatra Crime : अपराधी और उसके गैंग ने क्षेत्र में मचा रखा था तांडव

गिरफ्तार अपराधी और उसके गैंग ने क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस के द्वारा पहले ही इस गैंग के कई लोगों को जेल में डाल चुकी है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरूद्ध सीसीए के अन्तर्गत भी कार्रवाई की गई है।

Cesto mart add 12 22Scope News

ये भी पढे़ं- Road Accident : राह चलते व्यक्ति को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत… 

इसके अलावे सदर थाना चतरा में कई काण्डों में वह वांछित था एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लालू के गैंग के द्वारा अफीम कारोबारियों से अफीम की लूट की जा रही थी। इसके बाद उस लूट के अफीम से तस्करी भी किया जा रहा था।

 

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img