Advertisment

लालू को ED CBI के सामने झुकना तो पड़ेगा, मंत्री मंगल पांडेय ने…

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 24 फरवरी को बिहार आयेंगे। पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भागलपुर पहुंचे थे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर वापस लौटने के बाद मंत्री मंगल पांडेय ने न्यूज़ 22स्कोप के संवाददाता अंशु झा से बात करते हुए कहा कि भागलपुर में प्रधानमन्त्री का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अंग क्षेत्र के किसानों में ख़ुशी की लहर है। कार्यक्रम के दौरान पीएम देश के 80 लाख किसानों को तोहफा देंगे। इस दौरान मंगल पांडेय ने चुनावी शंखनाद करने के सवाल पर कहा कि विपक्ष को विकास से कोई मतलब नहीं है।

विपक्ष को जो भी समझना है समझे लेकिन प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सिर्फ विकास की बात करते हैं और वे विकास का तोहफा देने के लिए भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरान लालू यादव के नहीं झुकने के बयान पर मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अविध कमाई करेंगे तो ईडी सीबीआई के सामने तो झुकना ही पड़ेगा, नहीं झुकने का सवाल ही नहीं है। मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मौका देने वाली नहीं है इसलिए तेजस्वी का सीएम बनने का सपना अधुरा ही रह जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Venus Star Construction का 14 वर्ष पूरा, रक्तदान शिविर किया गया आयोजित

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट
ED CBI ED CBI ED CBI

ED CBI

Highlights

युवक की चाकू से गोद कर हत्या, 2 गिरफ्तार, एक फरार,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के खाजेकलां थाना अंतर्गत टिकिया टोली में सोमवार की देर रात को सूरज नाम के युवक की चाकू...

Jharkhand Chamber Election 2026: अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान...

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 13 सितंबर को संभावित हैं। अध्यक्ष पद के लिए रोहित अग्रवाल, तुलसी पटेल, मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ और...

तेजस्वी ने सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- छात्र अपनी नौकरी...

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित...