‘लालू अपने यहां किसी नेता को नहीं देंगे पनपने’

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। सभी सभी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। इन सबके बीच जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज पार्टी कार्यालय में बड़ा बयान दिया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा सीट शेयरिंग के फैसला के पहले उम्मीदवारों को सिंबल देने पड़ रहे हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ हमने काम किया है। पार्टी के अध्यक्ष के रूप में भी और मंत्री के रूप में भी काम किए हैं। भगवान इतना बुद्धि विवेक दिया है कि इतने समय में हम आदमी को समझ जाते हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि कांग्रेस को पूरी तरीके से समाप्त करने में लालू प्रसाद यादव लगे हुए हैं। यही कारण था कि हम कांग्रेस छोड़कर इधर आए थे। अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव वहां किसी नेता को पनपने नहीं देंगे। चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस में जो-जो रहेगा और जो-जो नेताओं का पैठ बढ़ेगा उसको लाल यादव समाप्त करना चाहेंगे।

मंत्री ने आगे कहा कि लालू प्रसाद कांग्रेस पार्टी के लिए इतना ही करना चाहते हैं कि ये पार्टी पटना के डाकबंगला चौराहा पर रहे। अठन्नी चवन्नी देते रहे और जिंदा रहे। कांग्रेस को ना मारना चाहते हैं ना पहलवान बनाना चाहते है। केवल जिंदा रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...