Lalu Yadav अपने बेटे को CM बनाने में लगे हैं और आप जात पात में उलझे हैं- PK

जन सुराज पदयात्रा पहुंची मधेपुरा, ढोल-नगाड़ों के बीच प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, हजारों की संख्या में जुटे लोग। अगर Lalu Yadav के लड़के जो 9वीं पास नहीं हैं उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की इतनी चिंता है तो आप कब अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचेंगे: प्रशांत किशोर

मधेपुरा: जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर मंगलवार को सहरसा जिले में अपनी पदयात्रा पूरी कर के मधेपुरा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जन सुराज पदयात्रा का स्वागत करने के लिए जिले के 13 प्रखंडों से काफी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली। जिले में प्रशांत किशोर ने लगभग 6 किलोमीटर तक पदयात्रा की।

प्रशांत किशोर ने मधेपुरा जिले के तुनियाही, खोपैती में बने कैंप से स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करने के बाद पदयात्रा की शुरुआत किया। पदयात्रा मधेपुरा नगर परिषद के महावीर मंदिर चौक, कर्पूरी चौक, पानीटंकी चौक, आजाद टोला चौक, खेदन बाबा चौक होते हुए रात्रि विश्राम के लिए मधेपुरा कॉलेज के निकट प्राइवेट लैंड में बने जन सुराज कैंप पहुंची, पहले दिन 6 किलोमीटर तक की पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ चर्चा और 6 अलग-अलग स्थान पर जन सुराज संवाद का आयोजन किया।

जन सुराज पदयात्रा पहुंची मधेपुरा
जन सुराज पदयात्रा पहुंची मधेपुरा

जन सुराज पदयात्रा के क्रम में 16वें जिला मधेपुरा पहुँचे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर बीते 22 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी।

पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा से होते हुए मधेपुरा पहुंची है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर जिले के सभी प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाएंगे और सही सोच रखने वाले लोगों को चुनकर समाज के सामूहिक प्रयास से बेहतर बिहार बनाने के लिए लोगों से चर्चा करेंगे।

अगर लालू यादव को 9वीं पास को मुख्यमंत्री बनाने की इतनी चिंता है तो आप कब अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचेंगे
प्रशांत किशोर ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नेताओं ने आपको इतना गरीब बना दिया है कि न आप अपने बच्चों के शरीर के लिए कपड़ा खरीद पा रहे हैं न ही चप्पल। सरकार ने बीमार इंसान के लिए न अस्पताल बनवाया है न ही गरीब आदमी को आज पेट भर खाना मिल पा रहा है, मगर इन में से किसी भी बात की चिंता आप लोगों को नहीं है।

आज आप जात और धर्म पर वोट दे रहे हैं। लालू यादव को देखिए 9वीं पास अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं और आप जात पात में उलझे हैं तो ऐसे में आपके हालात कैसे सुधरेंगे।

यह भी पढ़ें- बाढ़ और सुखाड़ वाले क्षेत्रों में LJPR के कार्यकर्ता रहें सजग और अधिकारियों से करें पत्राचार- प्रदेश अध्यक्ष

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav

Lalu Yadav

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...