Breaking : छपरा सर्किट हाउस में गेट का शीशा टूटा, बाल-बाल बचे लालू यादव

छपरा : बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव छपरा दौरे पर गए हुए हैं। वहीं छपरा के सर्किट हाउस में गेट का शीशा टूटा। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी है। लेकिन ताजा अपडेट यह है कि लालू यादव बाल-बाल बच गए हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज सात वर्षो बाद छपरा पहुंचे जहां कार्यकत्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। छपरा के रोजा स्थित अपने पार्टी कार्यालय के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और पुनः पटना के लिए रवाना हो गए। लालू यादव के साथ एमएलसी सुनील सिंह, मंत्री जितेंद्र कुमार राय, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह और राजद नेता रणधीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लालू यादव को एक नजर देखने के लिए कार्यकर्ता बेताब नजर आए।

वहीं लालू कुछ खास लोगों से बातचीत की और पुनः अपने बस रथ से पटना रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाए रखा। वहीं कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि खराब स्वास्थ्य की वजह से सुप्रीम कम लोगों से ही मिल रहे हैं। छपरा उनका राजनीतिक क्षेत्र है जहां कार्यकर्ताओं से मिल कर लालू प्रसाद यादव को आने के लिए कार्यकर्ताओं का आग्रह था जिसके तहत उनका आगमन हुआ। आज पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले और कार्यकर्ताओं से जिले का हाल जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं के भीड़ के कारण सर्किट हाउस के मुख्य द्वार का शीशे का दरवाजा टूट गया। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। हालांकि इस घटना में लालू प्रसाद यादव बाल-बाल बचे।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img