लालू कोर्ट से जेल, जेल से पहुंचे रिम्स

रांची : डोरंडा कोषागार मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कोर्ट से होटवार जेल पहुंच गये. जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिम्स भेज दिया गया.

होटवार जेल के बाहर लालू  समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी है. समर्थकों ने लालू यादव के समर्थन में जमकर नारे भी लगाये.  लालू यादव ने कोर्ट से अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए रिम्स शिफ्ट करने की अर्जी दी थी. जिसे कोर्ट ने स्वीकर कर लिया.  कोर्ट ने इस आवेदन को जेल सुपरिटेंडेंट को भेज दिया. होटवार जेल जाने के बाद सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद लालू यादव को रिम्स भेज दिया गया.

बता दें कि डोरंडा कोषागार मामले पर मंगलवार को लालू प्रसाद यादव सहित 99 आरोपियों पर सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले पर लालू यादव को अदालत ने दोषी करार दिया है. जहां 24 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. वहीं 36 आरोपियों को तीन साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है.

रिम्स में विभिन्न पदों के लिए बंपर वैकेंसी, वॉकइन इंटरव्यू के जरिये होगा चयन

भगवान कृष्ण भी गए थें जेल, गरीबों के मसीहा लालू को हर बार भेजा जा रहा है जेल-जीतन राम मांझी  

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...