लालू यादव की बिगड़ी तबियत, बेटी मीसा के साथ दिल्ली हुए रवाना

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। शुक्रवार की शाम ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया था।आज यानी शनिवार को लालू प्रसाद यादव अपनी बड़ी बेटी व सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली रवाना हुए। उनका इलाज दिल्ली एम्स में होगा।

IGIMS में डॉक्टरों ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया – बेटी मीसा भारती

राजद सांसद और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बताया कि आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी है। आज लालू प्रसाद दिल्ली एम्स जाएंगे और वंहा के डॉक्टरों से इलाज कराएंगे।

Lalu Yadav 1 22Scope News

मीसा भारती ने पटना के कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए

इस दौरान मीसा भारती ने पटना के कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में उनका परिवार हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुआ है, वहां स्वच्छता की गंभीर समस्या है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे इस मुद्दे को उठाती हैं तो लोग इसका अलग अर्थ निकाल सकते हैं।

Lalu Yadav 2 22Scope News

2 दशक तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने के बाद हाल ही में लालू व राबड़ी अपने निजी आवास कौटिल्य नगर में शिफ्ट हुए हैं

आपको बता दें कि करीब दो दशक तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहने के बाद हाल ही में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने निजी आवास कौटिल्य नगर में शिफ्ट हुए हैं। उनका पुराना सरकारी बंगला अब बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है।

Lalu Yadav 22Scope News

यह भी पढ़े : चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार

अरवल मोड़ के पास से पुलिस ने खाद की बोरी से...

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से...

SC-ST आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी, कमांड कंट्रोल रूम...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग (SC-ST) आवासीय विद्यालयों में सुरक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत बनाने की दिशा में...

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का खेल! 200...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक...