पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अभी-अभी बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर लालू यादव ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के रहते भाजपा बिहार में कैसे सरकार बना लेगा, भाजपा को सब लोग जान गया है। लालू यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव का बिहार चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीट जीती है और जल्द ही सरकार बनाने वाली है। वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर में होना है। इससे पहले लालू यादव ने बीजेपी पर करारा हमला किया है।
यह भी पढ़े : लालू ने बुलाई RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पटना में इस दिन होगी बैठक
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट


