बिहटा में भूमि अधिग्रहण घोटाला: मुआवजे में 55 लाख की हेराफेरी, निगरानी ने 10 को बनाया आरोपी

बिहटा में भूमि अधिग्रहण घोटाला: मुआवजे में 55 लाख की हेराफेरी, निगरानी ने 10 को बनाया आरोपी

बिहटा : BIHTA के सिकंदरपुर मौजा में मेगा औद्योगिक पार्क के लिए हुए भूमि अधिग्रहण का मामला अब बड़े भ्रष्टाचार के रूप में सामने आ गया है। वर्षों पहले किसानों को दिए गए मुआवजे में भारी गड़बड़ी की आशंका सही साबित हुई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अनुशंसा पर निगरानी ब्यूरो ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे वितरण में फर्जीवाड़ा

निगरानी जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2011-12 में हुए भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों के मुआवजा भुगतान में सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया गया। 11 किसानों द्वारा विभाग को दी गई शिकायत के आधार पर जब एक परिवादी के मामले की गहराई से जांच की गई, तो करीब 55 लाख रुपये के घोटाले के प्रमाण मिले। इसी आधार पर पूरे मामले को निगरानी ब्यूरो को सौंपा गया।

जांच में आरोपियों में तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत कई मामला दर्ज

जांच के बाद निगरानी ने पटना जिले के तत्कालीन नौ पदाधिकारियों और एक गैर लोकसेवक समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन, सहायक, प्रधान सहायक, बिहटा अंचल के तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

निगरानी ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान अन्य किसानों की शिकायतों की भी पड़ताल की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढे :  बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर 5 वाहन की टक्कर, 7 जख्मी, 2 गंभीर रूप से घायल

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...