Land for Job Scam : राबड़ी-तेज प्रताप को ED ने आज बुलाया, लालू को कल के लिए समन

पटना : नौकरी के बदले जमीन मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तलब किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लालू के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को भी जांच एजेंसी तलब किया है। ईडी ने उन्हें पटना जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है। तेज प्रताप और राबड़ी देवी को आज बुलाया गया है, जबकि लालू यादव को कल यानी बुधवार के लिए बुलाया गया है। इसके पहले भी ईडी ने लालू यादव के पूछताछ की थी, तब बयान दर्ज किया जा चुका था। ईडी का कहना है कि अब कुछ नए सुबूत हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अब फिर से पूछताछ की जाएगी, इसके बाद कार्रवाई होगी।

क्या है ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाला?

लैंड फॉर जॉब स्कैम केस पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में साल 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाई गई थी और इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां दी गई। सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है।

यह भी देखें :

सुबह 10 बजे ED दफ्तर पहुंचेंगी राबड़ी

लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आज पेशी होनी है। राबड़ी देवी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज पूछताछ करेगी। पटना ईडी दफ्तर में राबड़ी देवी से पूछताछ होगी। सुबह 10 बजे ईडी दफ्तर राबड़ी देवी पहुंचेंगी। ईडी कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़े : Bail Granted – Land for Job Scam Case : लालू, तेजप्रताप और तेजस्वी को बड़ी राहत, मिली जमानत

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...