निरसा में कोयले के अवैध खनन के दौरान मलबे में कई मजदूर दबे

DHANBAD: निरसा में अवैध खनन – निरसा के कापासारा इलाके में आज

भूधंसान की घटना हुई. इसमें कई मजदूरों के दबने की संभावना जताई गई है.

धनबाद के निरसा इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ.

हावड़ा-नई दिल्ली मुख्यमार्ग से महज 200 मीटर की दूरी पर

कापासारा इलाके में तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई.

हादसे के बाद जमीन धसने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई.

आशंका जताई जा रही है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ वहां

कई मजदूर कोयला चोरी कर रहे थे और अचानक जमीन धंसने की वजह से कुछ मजदूर मलबे में दब गये.

निरसा में अवैध खनन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर मुआयना करने पहुंची लेकिन फिलहाल कोई भी कैमरे पर इस

हादसे के बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं. बता दें कि इस इलाके में पुलिस और कोल कंपनी के

अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले एक साल से कोयला चोरी का काम चल रहा है.

एक दर्जन से ज्यादा गिरोह इस चोरी में संलिप्त है. इसी साल फरवरी महीने में निरसा में हुए

एक हादसे में 15 लोगों की एक साथ मौत हुई थी. पिछले 10 महीने में इलाके में कोयला चोरी

की वजह से कई हादसे हो चुके हैं जिसमें दर्जनों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है.

रिपोर्ट: संदीप

ईडी की पूछताछ से पहले बोले हेमंत, सरकार को अस्थिर करने की साजिश

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...