Landslide in Kerala : भूस्खलन से वायनाड में 63 की मौत और 100 से ज्यादा मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी सेना, संसद में उठा त्रासदी का मुद्दा

डिजीटल डेस्क : Landslide in Keralaभूस्खलन से वायनाड में 63 की मौत और 100 से ज्यादा मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में उतरी सेना। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में हुए भूस्खलन से 63 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 116 से ज्यादा घायल हैं और मलबे में अब भी 100 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।

करीब 250 लोगों को इस आपदा में बचा लिए जाने की सूचना है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव के लिए सेना को उतारा गया है। थल सेना, नौसेना और वायुसेना की टीमें बचाव अभियान में शामिल की गई हैं।

Landslide in Kerala  : मस्जिद और मदरसे में खोले गए अस्थायी अस्पताल

केरल के कोझिकोड में भारी बारिश के कारण नहरें उफान पर है। सड़कें और कई घर जलमग्न हो चुके हैं। वायनाड के चूरलमाला में एक मस्जिद और मदरसे में अस्थायी अस्पताल का रूप दिया गया है। भूस्खलन की वजह से यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। वायनाड में ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य दिखाई दिए।

Landslide in Kerala  – भूस्खलन प्रभावित इलाकों तक सेना पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ समेत कई टीमें लगी हुई है। भूस्खलन की वजह से पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़क रहे थे और बचावकर्मियों के रास्ते में बाधा बन रहे थे। भारी बारिश के बावजूदब चाव कार्य में लगे लोगों को मृतकों और घायलों को एम्बुलेंस में ले जाते देखा गया। आम जनता के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है।

आम जनता 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष को फोन नंबर-  9497900402, 0471 2721566 पर संपर्क सकती है। नियंत्रण कक्ष केरल राज्य पुलिस प्रमुख के सीधे नियंत्रण में काम कर रहा है।

Landslide in Kerala  : केरल भूस्खलन त्रासदी का मसला संसद में उठा, पीएम और केंद्र सरकार की नजर राहत पर

इस त्रासदी का मुद्दा देश की संसद के दोनों सदनों में भी उठा। प्रधानमंत्री ने केरल के सीएम से बात की है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि इस त्रासदी में मारे गए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से बात की और वायनाड में स्थिति का जायजा लिया।

गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वायनाड भूस्खलन पर भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा, “यह एक दुखद और शोकाकुल घटना है। मेरी संवेदना उन सभी के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे इस बात की भी चिंता है कि 100 से अधिक लोग लापता हैं।”

दूसरी ओर, सीपीआई के सांसद संतोष कुमार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। आईयूएमएल सांसद अब्दुल वहाब ने केरल को तत्काल सहायता की मांग उठाई। केसी (एम) के जोस के मणि ने कहा कि बॉडी को 45 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ रहा है।

Landslide in Kerala  : आम लोगों के लिए कंट्रोम रूम खुला, संपर्क नंबर जारी

आम जनता के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। आम जनता 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष को फोन नंबर-  9497900402, 0471 2721566 पर संपर्क सकती है। नियंत्रण कक्ष केरल राज्य पुलिस प्रमुख के सीधे नियंत्रण में काम कर रहा है। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर एनडीआरएफ के डीआईजी भारत भूषण वैद ने कहा, ‘हमारी टीम प्री-मानसून तैनाती के लिए वहां तैनात थी।

हमारी दो टीमें रास्ते में हैं और उनके आज दोपहर तक वहां पहुंचने की संभावना है। बारिश अभी भी जारी है।’

वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद जारी राहत और बचाव कार्य
Landslide in Kerala – वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद जारी राहत और बचाव कार्य

Landslide in Kerala  : तमिलनाडु सरकार ने केरल को तत्काल हरसंभव सहायता देने की घोषणा की

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने वायनाड में भूस्खलन की स्थिति के बारे में केरल के सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत की। एमके स्टालिन ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और तमिलनाडु सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। Landslide in Kerala  Landslide in Kerala  Landslide in Kerala 

सीएम ने केरल सरकार की सहायता के लिए दो आईएएस कैडर के नेतृत्व में एक बचाव दल बनाने का भी आदेश दिया और वे तुरंत केरल पहुंच रहे हैं। वहीं, सीएम एमके स्टालिन ने केरल सरकार को राहत उपायों के लिए तमिलनाडु सरकार से सीएम जनरल फंड से 5 करोड़ रुपये जारी करने का भी आदेश दिया, तमिलनाडु से, इसके संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में अग्नि बचाव विभाग के 20 सेनानियों, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 20 सेनानियों की अध्यक्षता की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा, 10 डॉक्टरों और नर्सों वाली एक मेडिकल टीम आज ही केरल के लिए रवाना हो रही है।

Landslide in Kerala  : पीयूष गोयल बोले – प्राकृतिक हादसे के कारण वायनाड में हुई बड़ी क्षति

वायनाड में हुए भूस्खलन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज सुबह एक प्राकृतिक हादसे के कारण वायनाड में बड़ी क्षति पहुंची है। अभी तक सूचना के हिसाब से बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...