जोरदार आवाज के साथ हुआ भूधसान

धनबादः बाघमारा कोयलांचल में अग्निप्रभावित, डेंजर जोन स्थानों में लगातार भूधसान की घटनाएं हो रही है। लेकिन अब भूधसान मुख्य सड़क समीप भी होना शुरू हो गया है। जिन सड़को में भूधसान की घटना हुई है उस मुख्य मार्ग से बड़े-छोटे हजारों वाहन का परिचालन प्रति दिन होता है।

रामकनाली ओपी क्षेत्र के कतरास गुहीबांध मुख्य सड़क से महज 10 फीट की दूरी में ज़ोरदार आवाज के साथ भूधसान कि घटना हुई है। घटना गुहीबांध मिल्लत क्लब के समीप हुई है।

घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है

भूधसान ने फर्नीचर दुकान को पूरी तरह से अपनी जद में ले लिया है। गनीमत रही कि घटना देर शाम में हुई जब दुकान बंद थी। अगर घटना सुबह हुई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जिसमें कई लोग भूधसान में धरती में समा जाते।

भूस्खलन 2 22Scope News

वहीं घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आस-पास अफरा-तफरी मच गई है। भूधसान घटना स्थल के समीप अन्य लोग अपने समान घर से निकाल रहे है। समीप स्थित खटाल से मवेशियों को बाहर सुरक्षित खटाल मालिक निकाल दूसरे स्थान ले जाने में जुट गए हैं।

भूधसान क्षेत्र को पुलिस ने बेरिकेटिंग

वही स्थानीय लोग वाहनो को सड़क के दूसरे तरफ से जाने को कह रहे है। सूचना पाकर कतरास, रामकनाली ओपी की पुलिस मौके पर पँहुच भीड़ को समझाने में जुटी हुई है। लोगों में घटना के बाद भय वयाप्त है। वही लोगों को डर है कि मुख्य सड़क कहीं भूधसान की चपेट में न आ जाय।

ये भी पढ़ें- कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की कोर्ट में हुई पेशी

वही फर्नीचर दुकान मालिक व स्थानीय लोगों ने कहा कि अवैध माइन्स से कोयला खनन किया गया है जिसके कारण यह घटना हुई है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है यह मालूम नहीं चल पाया है। दुकान में फर्नीचर के कई समान बनाकर रखा हुआ था।

Jharkhand Weather Alert: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28 से भारी...

झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। 28 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश का अनुमान है।...

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...