लालटेन को हेरिकेन लैंप कहा जाता है,तूफानों में नहीं बुझता-लालू यादव

Patna- अपने स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही लालू यादव एक बार फिर से बिहार की राजनीति को अपनी रंगत में रंगते नजर आ रहे हैं. हम बात कर रहे हैं राजद कार्यालय में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम का. राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने छात्र जीवन के जीप को खुद चलाकर रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस कार्यक्रम को लिए राजद की ओर से काफी तैयारियां की गई थी. राजद प्रदेश कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था. राजद कार्यकर्ताओं ने भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा था. ढोल-नगाड़े के साथ राजद सुप्रीमो का स्वागत किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजद अध्यक्ष लालू यादव का जीप चलाना और 11 फिट का लालटेन रही.

कईयों को हरवाने के बाद भी हमारे 75 विधायक

इस अवसर पर लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि   यह जो लालटेन है, इसे हेरिकेन लैंप कहा जाता है जो किसी तूफान में भी नहीं बुझता. आप लोगों और तेजस्वी ने इतना मेहनत किया कि कईयों को हराने के बाद भी आज हमारे 75 विधायक है.

रेलवे को घाटे से लाभ में पहुंचाया-राजद सुप्रीमो

लालू यादव ने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि जब रेल मंत्री बने थें तो रेलवे घाटे में था. लेकिन इसे  मैंने लाभ कमाने वाला बना दिया. मेरे कार्यकाल में ही रेलवे को 90 हजार सरप्लस मिला.

दरियापुर सारण में रेलवे का चक्का बनाने और मधेपुरा में विद्धुत चालित रेलवे का इंजन बनाने का कारखाना लगा. यह जो आप देख रहे हैं सब मेरा बनवाया हुआ है. 90 फीसद पूल और इसका अप्रोच मेरे कार्यकाल में ही बनवाया गया.

बिहार के हर कोने में जाउंगा-राजद सुप्रीमो

लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आपसे वादा किया था कि बिहार आते ही हर कोने में जाऊँगा. यह अभियान अब शुरु हो चुका है.

तीन कृषि कानूनों की वापसी किसानों की जीत और नरेन्द्र मोदी की हार है-तेजस्वी यादव 

जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की वापसी किसानों के संघर्ष की जीत और नरेंद्र मोदी की हार है. कई साल बाद आप के नेता लालू जी आप सब के बीच हैं. जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचा उसकी रजत जयंती चल रही है. आज 25 साल से वही लालटेन का अनावरण किया. हमने सोचा नहीं था इसका अनावरण होगा.  राष्ट्रीय जनता दल ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.  आज हमें इस बात का फक्र है कि लालू यादव ने कभी किसी से समझौता नहीं किया. जबकि सभी सत्ता के लिए झुके जा रहे है, समझौते कर रहे है.

पन्द्रह साल बेमिसाल में पुलिस जज की पिटाई करता है

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जी 15 साल बेमिसाल की बात करते हैं. और यहां पुलिस  जज की पिटाई करता है, मधुबनी में पत्रकार की हत्या कर दी जाती है. नीतीश जी को गलतफहमी है कि लालू जी पर बोलने से पब्लिसिटी मिलती है. नीतीश कहां से आए हैं सब का पत्ता है. अगर अकेले चुनाव लड़ गए तो 15% से ज्यादा वोट नहीं मिलेगा.

शराब की होती है होम डिलेवरी

15 दिन में 65 लोग मरे शराब पी कर गएं. शराब की होम डिलेवरी होती है. हम लोगों ने तो नशा मुक्ति की बात की थी. बेमिसाल 15 पर हमें कुछ नहीं कहना. नीति आयोग सूचकांक कह रहा है बिहार सबसे पिछड़े राज्य है.

Lalu Prasad Yadav : चारा घोटाले के पांचवे केस में लालू यादव को आज होगी सजा

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...