बेतिया : बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने स्प्रिट की बड़ी खेप को जब्त किया है। मुफस्सिल पुलिस ने कोठी चौक फुलवारी अमवा-मझार के समीप छापेमारी कर स्कार्पियो गाड़ी में लदे खेप को जब्त किया। 24 गैलन में रखे 840 लीटर स्प्रीट के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया। गुप्त सूचना मिली थी कि कोठी चौक के समीप कुछ संदिग्ध गतिविधि होने वाली है।
सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठन किया। टीम अमवा मझार के समीप वाहन जांच करने लगी। इसी दौरान पिपरा चौक की ओर से सफेद रंग का एक स्कॉर्पियो आते दिखा। पुलिस टीम देख चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर गाड़ी के पिछले हिस्से में रखे गए 24 गैलन स्प्रिट जैसा तरल पदार्थ मिला।
यह भी पढ़े : दो साइबर अपराधी के साथ-साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















