झारखंड कैबिनेट की बड़ी बैठक: JSSC भर्ती नियमों में बदलाव, 5 डॉक्टर बर्खास्त, 1891 करोड़ की परियोजना मंजूर

झारखंड कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। JSSC भर्ती नियम बदले, 5 डॉक्टर बर्खास्त, 1891 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी और 50 छात्रों को विदेश भेजने का निर्णय।


रांची: झारखंड कैबिनेट ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया से लेकर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं।

JSSC परीक्षा अब दो चरणों में

कैबिनेट ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव को मंजूरी दी। अब सामान्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के साथ-साथ विशिष्ट और तकनीकी योग्यता वाले पदों के लिए भी दो चरणों में परीक्षा ली जाएगी।

पुनाशी जलाशय और बांध सुधार परियोजनाएं

बैठक में पुनाशी जलाशय परियोजना के लिए 1891 करोड़ 67 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा राज्य के 35 बांधों के पुनर्वास और सुधार के लिए 238 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इस योजना की 70 प्रतिशत राशि वर्ल्ड बैंक देगा, जबकि शेष 30 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च करेगी।

पांच डॉक्टरों की बर्खास्तगी

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों में वर्षों से अस्पतालों से गायब चल रहे पांच डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इनमें डॉ. फरहाना, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. भावना, डॉ. इंद्रनाथ प्रसाद और डॉ. रिंकू सिंह शामिल हैं।

बिजली आपूर्ति मजबूत करने के फैसले

कैबिनेट ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कई संचरण लाइन और सब स्टेशन निर्माण की मंजूरी दी। इसमें आईटीआई मोड़, चास में ग्रिड सब स्टेशन (74.95 करोड़), बलियापुर-मैथन लाइन (174.36 करोड़), बिनोद बिहारी चौक धनबाद में गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (113.34 करोड़), मैथन और पतरातू पावर प्लांट की संचरण लाइनों समेत कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। अकेले पतरातू पावर प्लांट संचरण लाइन के लिए 1871.02 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

अन्य बड़े निर्णय

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...