भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद, अर्ध सैनिक बल ने चलाया सर्च ऑपरेशन     

 गिरिडीह  : डुमरी उपचुनाव को लेकर पीरटांड़ के खुखरा थाना इलाके के पर्वतपुर के समीप नक्सलियों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और अर्ध सैनिक बल को सफलता मिली  है.

जानकारी के अनुसार पर्वतपुर के समीप नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया  है. बता दें कि विस्फोटक पदार्थ की सूचना मिलने के बाद खुखरा थाना पुलिस और अर्ध सैनिक बल पर्वतपुर की और सर्च ऑपरेशन शुरू की है.

माना जा रहा है डुमरी उप चुनाव को लेकर नक्सलियों द्वारा पर्वतपुर इलाके में विस्फोटक पदार्थ छिपाकर रखा गया था. जिससे अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की योजना थी.

वही बता दें कि एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है. जिसका आकलन किया जा रहा है. एसपी दीपक शर्मा स्वयं इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित स्ट्रीट फूड...

Hazaribagh Annada Chowk Fire: हजारीबाग शहर के अन्नादा चौक पर स्थित एक स्ट्रीट फूड स्टॉल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग...

Ranchi Land Scam: ईडी का बड़ा एक्शन, 8 मौजा में जमीन...

रांची में फर्जी दस्तावेजों से जमीन घोटाले पर ईडी ने बड़ा कदम उठाया है। मोरहाबादी समेत 8 मौजा में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन...