लता मंगेश्कर अब भी ICU में भर्ती, डॉक्टर बोले- इलाज जारी, उनके लिए करें प्रार्थना

मुंबई : लता मंगेश्कर अभी भी ICU में ही भर्ती हैं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेश्कर के स्वास्थ्य को लेकर प्रतिक्रिया दी. डॉक्टर ने कहा, ‘लता मंगेश्कर अभी भी आईसीयू में हैं. वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.’ डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इससे पहले कहा था कि गायिका लता मंगेश्कर को केयर की जरूरत है. इसलिए उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में कुछ और दिनों के लिए रखा जाएगा. उनकी हालत पहले जैसी ही है. किसी को भी उनसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ. बताया जा रहा है कि लता जी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था. एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है. दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है.

गौरतलब है कि भारत की कोकिला के रूप में जानी जाने वाली लता ने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए. साल 1989 में लता मंगेशकर को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था. भारत सरकार ने साल 2001 में उन्हें ‘भारत रत्न’ (सर्वोच्च नागरिक का सम्मान) के सम्मान से सम्मानित किया है.

Nalanda-जब विषधर सांप के साथ बच्चे का इलाज करवाने पहुंचे परिजन

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...