40.3 C
Jharkhand
Friday, April 26, 2024

Live TV

एसएनएमएमसीएच, धनबाद में एक बार फिर युवती के साथ छेड़खानी

धनबादः एसएनएमएमसीएच में एक बार फिर युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। गिरिडीह की एक महिला ऑर्थो विभाग में इलाजरत है। इस महिला के साथ एक महिला परिजन मरीज की सेवा में थी। आरोपी ने इसी महिला परिजन के साथ शौचालय में छेड़छाड़ किया। महिला की आवाज सुन परिजन और भर्ती मरीजों ने हंगामा शुरु कर दिया।

हंगामे की खबर अस्पताल प्रबंधन को मिलते ही जिला पुलिस बल और होम गार्ड जवान को खबर दी गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी की खोजबीन शुरू कर आरोपी को शौचालय से पकड़ा लिया। इस बीच वार्ड में जमकर हंगामा होता रहा।

बता दें कि हाल ही में महिला वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ दुष्कर्म और एक युवती के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई थी। उस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख आरोपी की पहचान करने में विफल रही थी। अस्पताल में छेड़खानी और दुष्कर्म की घटना से मरीजों में डर व्याप्त है।

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
187,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles