राजगीर थानाध्यक्ष के तबादले को रोकने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, निकाला आक्रोश मार्च

नालंदा : राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के तबादला रोकने के लिए आम नागरिकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजा गया। इसके बावजूद भी तबादला नहीं रूकने पर बुधवार को लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला। लोगों ने थानाध्यक्ष के तबादला को रोकने की मांग की।

लोगों ने बताया कि दो माह पूर्व इंस्पेक्टर दीपक कुमार को राजगीर का थानाध्यक्ष बनाया गया था। दो माह में बालू और शराब माफिया के साथ-साथ अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लोगों के बीच पुलिस-पीपुल्स फ्रेंडली का एक नया आयाम दिया। इनके यहां आने से आम लोग के बीच पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। अपराधी इनके नाम से खौफ खाने लगे थे।

इसी बीच साजिश के तहत इनका तबादला मुंगेर कर दिया गया। उनके तबादले की खबर मिलते ही राजगीर की जनता में मायूसी छा गयी। आज हम लोग आक्रोश मार्च निकालकर इनका तबादला रोकने की मांग सरकार से कर रहे हैं।

नीतीश कुमार 5 को गुरुद्वारा और अतिथिशाला का करेंगे उद्घाटन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...