अगले 4 दिन आंधी-बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

रांची: मौसम विभाग की मानें तो  27 मई तक झारखंड मे गर्मी से राहत रहेगी। अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल रह सकते हैं। इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी। वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। इससे राज्य का तापमान फिलहाल कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अगले 4 दिन आंधी-बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Highlights

पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण यहां का मौसम प्रभावित रहेगा। इसका असर 27 मई तक दिखेगा। इधर, बीते 24 घंटे में संताल में कई स्थानों पर बारिश हुई। तापमान लुढ़का बारिश के कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान मेदिनीनगर का 41.0 डिग्री रहा। 2 दिन पहले यहां पारा 44.9 था। वहीं बूंदाबादी के बाद रांची का तापमान गिरा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।  काफी दिनों बाद राजधानी का मौसम ने रंग दिखाया। बुधवार की रात शहर के कई हिस्सों में तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश लालपुर में हुई। यहां करीब पांच से सात मिनट तक झमाझम बारिश हुई।

देर रात तेज और ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। इस कारण कई दिनों से गर्मी और उमस से बेचैन शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। राज्य के अन्य हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान गरज वाले बादल छाएंगे। इससे बारिश होने की संभावना है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर भाग में आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नम हवा के कारण साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। रांची का तापमान अब गिरने लगा है। यहां अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और आंधी के साथ वर्षा होने की भी संभावना है। राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में इस दौरान 40-50 किमी रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट हुई है। दोनों तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम करीब एक डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक नीचे गिर गया है।

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Manan Mishra को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर गया में वकीलों में हर्ष

गया: बार काउंसिल के अध्यक्ष Manan Mishra को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भाजपा किसान मोर्चा बागवानी प्रकोष्ठ के नूतन...

उपेंद्र कुशवाहा 24 अगस्त को शेखपुरा पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं ने कर ली पूरी तैयारी

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के विभिन्न स्थान पर राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 24 अगस्त को शेखपुरा पहुंचेंगे इसकी तैयारी...

यह राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की जीत है-दीपक प्रकाश

यह राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की जीत है-दीपक प्रकाश Ranchi-चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में...

Lohardaga Accident : ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल…

Lohardaga Accident : लोहरदगा के सरेंगदाग थाना क्षेत्र के हेसाग में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है जहां एक ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों...

घर वाले गये सुबह अर्ध्य देने छठ घाट,चाेरो ने घर मे कर दी चोरी

3 लाख नगद सहित 15 लाख के जेवलरी की हुई चोरीबाघमारा:  कोयलांचल में लोक आस्था महापर्व छठ का सुबह अर्ध्य देने गये छठ घाट,चोरो...