3 लाख नगद सहित 15 लाख के जेवलरी की हुई चोरी
बाघमारा: कोयलांचल में लोक आस्था महापर्व छठ का सुबह अर्ध्य देने गये छठ घाट,चोरो ने बाघमारा थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल क्लोनी में रहने वाले तीन बीसीसीएल कर्मियों के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
चोरो ने बीसीसीएल हॉस्पिटल में काम करने वाली माया कुमारी,तिलवा देवी और बाघमारा कॉको लॉज में काम करने वाली सुनीता देवी के घर में एक साथ चोरी किया।माया कुमारी के घर से 6 लाख के सोना चांदी के जेवलरी और 1 लाख नगद पर हाथ साफ किया।तिलवा देवी के घर से 9 लाख के जेवलरी और 2 लाख नगद की चोरी कर लिया।
वही कॉलेज कर्मी के घर से एक जोड़ा पायल और 10 हजार नगद पर साफ किया।तीनो घरो से कुल 3 लाख नगद राशि और 15 लाख के सोना चांदी के आभूषण की चोरी की गई है।
घटना की जानकारी भुक्तभोगी घर वालो को तब हुई जब सभी लोग छठ घाट से वापस अपने घर आये।घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पँहुच जांच पड़ताल कर रही है।
वही भुक्तभोगी बीसीसीएल कर्मियों ने कहा कि छठ घाट सभी लोग गये हुए थे।इसी दौरान चोरी की घटना हुई है।चोरो ने नगद सहित लाखो के सोना चांदी की चोरी की है।पुलिस से माँग है कि चोरी करने वाले चोरो को पकड़ जल्द कार्रवाई करे।
सूरजदेव मांझी बाघमारा

















