Lohardaga Accident : ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल…

Lohardaga Accident : लोहरदगा के सरेंगदाग थाना क्षेत्र के हेसाग में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटी है जहां एक ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मची अफरी-तफरी, आग की लपटों से… 

Lohardaga Accident : ओवरलोडिंग के कारण अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर

मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर ईंट लाद कर पहाड़ डांडू जा रहा था। इसी दौरान तुरियाड़ीह पहुंचने पर ट्रैक्टर पर दर्जन भर लोग सवार हो गए। इसी दौरान हेसाग बतरू पूल के समीप पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने से ट्रैक्टर में दबकर 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घरवालों ने नहीं खरीद दिया स्मार्टफोन तो युवती ने जहर खाकर दे दी जान… 

घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मनीष उरांव और छोटू लोहरा के रुप में हुई। वहीं घायलों की पहचान अमीन उरांव, रूपेश उरांव, प्रेम लोहरा, पंकज लोहरा और मंजीत उरांव के रुप में हुई है। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

 

चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ऑटो की टक्कर से बाइक...

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के सियारकोनी में NH-19 पर CM होटल के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर...

Jharkhand Medical Admission 2026: फर्जी दस्तावेज पर दाखिला रद्द, Verification के...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश अंतिम रूप से कन्फर्म होगा। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर...

Ranchi News: चलते ऑटो से कूदी युवती, अपहरण की आशंका पर...

रांची के जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलती ऑटो से युवती के कूदने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपहरण की आशंका में चालक...