कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड में वकीलों का प्रदर्शन

रांची के कचहरी चौक से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

रांची : कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में पूरे झारखंड में वकीलों ने प्रदर्शन किया.

इस दौरान वकीलों ने सभी प्रकार के कार्यों को बहिष्कार किया.

उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले का हम विरोध करते हैं और इसे वापस ले.

वहीं रांची के सभी अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर कचहरी चौक से लेकर

अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला और न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखा.

उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जो कोर्ट फीस में बढ़ोतरी की गई है वह सही नहीं है.

इसे अविलंब वापस लिया जाए, क्योंकि इससे गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल पाएगा.

उनका कहना है कि जब तक सरकार इसे नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

सिमडेगा में वकीलों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

simdega 1 22Scope News

सरकार द्वारा कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पर सिमडेगा न्यायालय परिसर में वकीलों ने एकदिवसीय काला बिल्ला लगाकर सभी प्रकार के कार्यों को पूरी तरह से बहिष्कार किया. जिसके कारण न्यायालय की सभी प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह से ठप रही. इधर जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने कहा कि आदिवासी मूलवासी क्षेत्र है. ऐसे जगहों पर कोर्ट के द्वारा जिस प्रकार से फीस की बढ़ोतरी की है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इसको कम करें.

लोहरदगा में वकीलों ने कार्यों को किया बहिष्कार

lohardaga 22Scope News

राज्य सरकार द्वारा कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ लोहरदगा न्यायालय परिसर में झारखंड बार काउंसिल के बैनर तले वकीलों ने एकदिवसीय काला बिल्ला लगाकर सभी प्रकार के कार्यों को पूरी तरह से बहिष्कार किया. इस दौरान न्यायालय कार्य में वकीलों के बहिष्कार के कारण न्यायालय की सभी प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह से ठप रहा.

वहीं लोहरदगा बार एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार बसंत ने कहा कि आदिवासी मूलवासी क्षेत्र है, ऐसे जगहों पर कोर्ट के द्वारा जिस प्रकार से फीस की बढ़ोतरी की गई है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. सरकार से मांग करते हैं कि कोर्ट फीस बढ़ोतरी को वापस ले.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...