कोर्ट फीस बढ़ाए जाने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

अब 17 अगस्त को होगी सुनवाई

रांची : कोर्ट फीस बढ़ाए जाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में इस मामले में सुनवाई हुई.

सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

इस मामले की अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी.

सुनवाई के दौरान बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने अदालत को बताया कि

राज्य सरकार ने फीस बढ़ाए जाने का कोई ठोस आधार नहीं बताया है.

वहीं फीस में 500 से लेकर 1500 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है,

जो केंद्रीय कोर्ट फीस के प्राविधानों का उल्लंघन है.

स्टेट बार काउंसिल ने दायर की है जनहित याचिका

बता दें कि कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में स्टेट बार काउंसिल ने झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. प्रार्थी काउंसिल ने कोर्ट फीस बढ़ोतरी को चुनौती देते हुए वापस लेने की मांग की है. काउंसिल ने याचिका में कहा है कि राज्य सरकार ने कोर्ट फीस में बढ़ोतरी करने से पूर्व किसी से सलाह-मशविरा नहीं किया. बगैर विचार किये फीस में बढ़ोतरी कर दी गयी है. इससे लोगों के फंडामेंटल राइट्स (मौलिक अधिकार) बाधित होंगे. झारखंड में वकालतनामा पर फीस बढ़ाने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है. अधिकार बार काउंसिल या बार एसोसिएशन को है कि वकालतनामा पर कितना फीस लिया जाये.

कितनी बढ़ी है फीस

झारखंड हाईकोर्ट के वकालतनामा पर अब 50 रुपये की कोर्ट फीस चिपकायी जाएगी. जबकि वर्तमान में यह पांच रुपये है. यानी सीधे 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं राज्य की निचली अदालतों के वकालतनामा पर कोर्ट फीस पांच से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है.

हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने पर लगेंगे एक हजार रुपये

वहीं अगर आप अभी निचली अदालतों में शपथ पत्र दायर करेंगे तो 20 रुपये देने होंगे, जबकि हाईकोर्ट के लिए यह फीस 30 रुपये कर गयी है. जबकि ये फीस पहले केवल 5 रुपये थी. वहीं अगर आप विवाद संबंधित सूट फाइल करेंगे तो इसके लिए अब आपको अधिकतम तीन लाख रुपये की कोर्ट फीस लगेगी. जबकि वर्तमान में इसकी फीस 50 हजार रुपये ही है. इसी तरह हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने पर अब एक हजार रुपये लगेंगे. जबकि वर्तमान में सिर्फ 250 रुपये ही लगते हैं. जबकि समान्य आवेदन पर 250 से लेकर 500 रुपये तक का शुल्क चार्ज किया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

कोर्ट फीस संशोधन विधेयक, 2021 पर पुनर्विचार का निर्देश

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...