लक्ष्मीकांत को चुटिया थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया

रांची: इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को चुटिया थाना का नया थानेदार बनाया गया है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड के बाद चुटिया थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था.

चुटिया थानेदार पर लापरवाही का आरोप लगा था, इसके बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया था. फिलहाल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को चुटिया थाना का नया थानेदार बनाया गया है.

इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों के नाम नितिन कच्छप, शरद कच्छप, पवन कच्छप, फुल कच्छप, बेरोनिका कच्छप, डोली कच्छप, मिताली तिर्की और रचना कच्छप हैं.

गिरफ्तार सभी व्यक्ति रांची जिले के रहनेवाले हैं. आपको बता दें कि कल देर रात को पुरानी रांची में आपसी विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई थी.

मारपीट करने के बाद फायरिंग की गई जिसके बाद एक व्यक्ति को गोली लगी थी. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग ने कोतवाली थाना पहुंच कर हंगामा किया और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया.

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने पेट्रोल डालकर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी...

Hul Diwas 2026: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को...

Hul Diwas 2026: रांची में हूल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहादुर शहीदों सिदो और कान्हू को श्रद्धांजलि दी और उनके...

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...