पाल समाज के सम्मेलन में पहुंचे तेजस्वी, जातियों को साधने में जुटे हैं नेता

234
पाल समाज के सम्मेलन में पहुंचे तेजस्वी, जातियों को साधने में जुटे हैं नेता
पाल समाज के सम्मेलन में पहुंचे तेजस्वी, जातियों को साधने में जुटे हैं नेता
Advertisment

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अभी थोड़ी देर पहले पटना के एसकेएम मेमोरियल हॉल पहुंचे। पाल समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। तेजस्वी के साथ राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के भावी उम्मीदवार मंगनी लाल मंडल और राज्यसभा सांसद संजय यादव सहित पाल समाज के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Advertisment

goal 22Scope News

बिहार में चुनावी माहौल है, नेता लोग तमाम समाज के लोगों के साथ मिल रहे हैं

राज्य में चुनावी माहौल है। ऐसे में तमाम समाज के लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर सत्ता में हिस्सेदारी के लिए सम्मेलन किया जा रहा है। राजनितिक दलों के नेता भी जातीय सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं और समाज को आश्वासन दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जातीय सम्मेलन में पहुंच हुए हैं। एसकेएम हाल में पाल समाज के सम्मेलन में पहुंचे तेजस्वी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। अब चुनाव का समय है और सभी जातियों को साधना है। लिहाजा उनके भेंट को स्वीकार करना भी मजबूरी है। इस परिस्थति में यही कह सकते हैं कि ये चुनाव क्या-क्या ना कराए।

यह भी देखें :

BJP के आरोप पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- लालू यादव का स्वास्थ्य खराब, फिर भी कर रहे हैं बयानबाजी

लालू यादव के द्वारा भीमराव अंबेडकर के अपमान करने के बीजेपी के आरोप पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव का स्वास्थ्य खराब है, किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है फिर भी ये लोग बयानबाजी कर रहे हैं, इनको शर्म आनी चाहिए।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

आप लोगों का समर्थन लालू यादव को मिला है, सम्मान दिया है – तेजस्वी यादव

पाल समाज के महासम्मेलन में नेताओं ने तेजस्वी यादव हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों का समर्थन लालू यादव को मिला है, सम्मान दिया है। आप सब लोगों का वहीं समर्थन हमें मिला है। आपके द्वारा दिए ऋण को चुकाएंगे। नीतीश कुमार हमारे चाचा ने सबके उपर ऋण चढ़ा दिया है। नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो चुका है। आपलोगों की जो मांग है उसपर हम इतना कहेंगे कि आपकी चिंता मेरी चिंता हो गई है। हमलोग राजनीतिक भागीदारी देंगे, आयोग का भी गठन होगा। हमारी सरकार बनने जा रही है। आरक्षण की सीमा हमलोगों ने बढ़ाया। बीजेपी आरक्षण चोर पार्टी है। हमलोगो ने बहाली कराई। बीजेपी से ये पच नहीं रहा है। बीजेपी और आरएसएस एक स्कूल में पढ़े हैं।

दलित और अतिपिछड़े को नौकरी में नुकसान हो रहा है – तेजस्वी

तेजस्वी ने आगे कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है। दलित और अतिपिछड़े को नौकरी में नुकसान हो रहा है। बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है। लालू यादव ने विचारधारा से समझौता नहीं किया। ईडी और सीबीआई से डरे नहीं। हमलोग बीजेपी के मीडिया और ईडी और सीबीआई से एक साथ लड़ रहे हैं। बिहार को देखकर पीड़ा होती है। गरीबी और बेरोजगारी को देखते हैं। 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। गरीबों की कोई सुन नहीं रहा है। महिलाओं तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। बिहार में अपराध बढ़े हैं। मुख्यमंत्री अचेत है उनको अपने उपमुख्यमंत्री का नाम तक पता नहीं है। बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। गाड़ी 15 साल के बाद खताड़ा हो जाता है। जब सरकार खताड़ा गाड़ी को अनुमति नहीं देती है तो जनता भी 20 साल के खताड़ा सरकार को मौका नहीं देगी। महगाई बढ़ने पर हल्ला मचाते थे। गैस के दाम बढ़ने पर स्मृति ईरानी सड़कों पर उतरती थी। पहले महंगाई डायन लगती थी और अब बीजेपी को क्या आज महंगाई भौजाई लगती है।

Tejashwi Yadav 1 2 22Scope News

तेजस्वी ने नौकरी दिया तो क्या जंगलराज था क्या

उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने नौकरी दिया तो क्या जंगलराज था क्या। रात में अस्पताल में छापा मारते थे तो ये गुनाह है। 50 हजार का निवेश लाए तो ये गुनाह है क्या। आपने 20 साल में क्या किया ये बताइए। तेजस्वी यादव की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है। अभी तो 70-75 तक राजनीति करेंगे। हमारि सरकार आएगी तो बिजली और गैस सब में सुधार होगा। दो सौ यूनिट बिजली फ्री में देंगे। हंड्रेड परसेंट डोमिसाइल नीति लाएंगे। अभी सिर्फ पर्चा लीक हो रहा है, सरकार को जिम्मेवारी होनी चाहिए। उनकी सोच खत्म हो गई है। तेजस्वी सरकार ही नहीं बिहार बनाने का काम करेगा।

यह भी पढ़े : RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज होगा नामांकन, निर्विरोध चुने जा सकते हैं मंगनी लाल

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates