Advertisment

ड्राइविंग सीखिए, भविष्य संवारिए, SC-ST अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

पटना : बिहार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक/युवतियों को निशुल्क चालक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए एससी-एसटी कल्याण विभाग के तहत बिहार महादलित विकास मिशन ने आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े दलित वर्गों के लिए हल्के एवं भारी मोटर चालक प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत की है। जिससे एससी-एसटी समुदाय के युवा-युवतियां प्रशिक्षण पाकर निजी अथवा किसी भी आगामी सरकारी नौकरियों में चालक के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकें। यह प्रशिक्षण औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान में दिया जा रहा है।

दोनों ही कोर्स के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही कोर्स के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है। एलएमवी के लिए योग्यता मैट्रिक पास या एलएमवी का लर्निंग लाइसेंस अनिवार्य है। वहीं एचएमवी के लिए मैट्रिक पास होने के साथ एक वर्ष पुराना एलएमवी चलाने का परमानेंट लाइसेंस और एचएमवी चलाने का लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है। एलएमवी के लिए प्रशिक्षण अवधि 21 दिन और एचएमवी के लिए 30 दिन होगी। प्रशिक्षण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत अबतक 200 से अधिक युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण लिया है।

ऐसे कर सकते है आवेदन

1. बिहार के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

2. प्रशिक्षण, भोजन एवं आवासन पूर्णत निशुल्क है।

3. प्रशिक्षणार्थियों का चयन निर्धारित योग्यता एवं ‘प्रथम आओ प्रथम पाओं’ के आधार पर किया जाएगा।

4. ऑनलाईन आवेदन मिशन के वेबसाईट www.bmvm.bihar.gov.in पर किया जा सकेगा।

5. विस्तृत जानकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी अथवा प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधि (मोबाइल नंबर-9264456639) अथवा बिहार महादलित विकास मिशन के सहायता के टॉल फ्री नंबर-18003456345 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : कचरा नहीं कमाल : जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति…

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...