‘400 सीट तो छोड़िए 240 मिलना भी मुश्किल’

186
'400 सीट तो छोड़िए 240 मिलना भी मुश्किल'
Advertisment

पटना : लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म करने के बाद बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला किया। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार लालू परिवार पर हमले किए जाने पर कहा कि उनको पता है कि इंडिया गठबंधन 300 सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा 400 सीट की तो बात छोड़िए 240 सीट भी मिलना उनको मुश्किल हो रहा है।

Advertisment

GOAL Logo page 0001 19 22Scope News

तेजस्वी यादव ने छपरा गोलीकांड मामले पर कहा कि कुख्यात अपराधी ने गोली चलाई है। तत्काल उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवार वालों के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है और उन्हें हम पार्टी की तरफ से आर्थिक सहायता भी देंगे। उन्होंने कहा कि यह उचित समय नहीं है कुछ कहने का लेकिन समय आने पर इसका जवाब उचित तरीके से दिया जाएग। जो लोग लाखों से हार रहे हैं वह यह कर रहे हैं। हम इन चीजों का भी ज्यादा तूल नहीं देना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव से पूछा गया कि सीवान में प्रधानमंत्री मोदी ने जय श्रीराम का नारा लगवाया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। हमारे मन में राम हैं भगवान मन में बैठे हैं। इसमें कोई हमारे लिए चिंता की बात नहीं है, हमको अपने कर्म पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले आते थे, लालू-लालू करते थे। अब आने पर तेजस्वी-तेजस्वी करते हैं। आप काम की बात करिए। 10 साल में क्या दिया, अगले पांच साल में क्या देंगे।

बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के द्वारा सोशल मीडिया पर यह लिखे जाने पर कि आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। तेजस्वी ने कहा कि पढ़े-लिखे लोग हैं, समझ जाइए क्या कहते हैं यह बहुत ही विचित्र बात है। हमने यह भी सुना है कि उन्होंने ऐसा कहा है कि जिस तरह की बातें आई है कि और भी गोलियां चलेगी। पढ़ा लिखा व्यक्ति ऐसा कहता है तो हार की डर से विचलित हो चुके हैं। हार के डर से विचलित हो चुके हैं।

तेजस्वी से मिली बची, नाम बताया फातिमा

चुनाव प्रचार से जब तेजस्वी यादव लौट रहे थे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान यह लड़की तेजस्वी यादव के नजदीक पहुंच गई। इसने अपना नाम फातिमा बताया। जब इस लड़की से पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी यादव से क्यों मिलने आई हो उसने कहा कि बहुत अच्छे लगते है इसलिए मिलने आई हूं। इस पर दोबारा सवाल किया गया कि आखिर तेजस्वी तुम्हें अच्छे क्यों लगते हैं तो इस लड़की ने जो जवाब दिया जरा आप गौर से सुनिए। इसने कहा कि तेजस्वी यादव लोगों को नौकरी देते हैं। इसलिए हमें अच्छे लगते हैं। इस पर तेजस्वी यादव ठहाका लगाकर हंसने लगे। लड़की का जवाब सुनकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखा दीजिएगा।

यह भी पढ़े : 5वें चरण के चुनाव के बाद INDIA गठबंधन की जीत तय – तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates