मानसून सत्र से पहले विधान परिषद के सभापति ने बुलाई बैठक

121
सभापति
मानसून सत्र से पहले विधान परिषद के सभापति ने बुलाई बैठक
Advertisment

मानसून सत्र से पहले सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

पटना: बिहार विधान परिषद् का मानसून सत्र सोमवार, 21 जूलाई से शुरू हो रहा है, जो कि शुक्रवार, 25 जूलाई तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र (210वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। सभापति महोदय ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की अपील की।

Advertisment

इस बैठक में संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, उप सभापति प्रो (डॉ) राम वचन राय, सदन उप नेता प्रो (डॉ) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, सदस्य बिहार विधान परिषद् नवल किशोर यादव, विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ मदन मोहन झा, संजय कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शशि यादव, बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा सम्मिलित हुए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मतदाता पुनरीक्षण से दिक्कत नहीं लेकिन…, महागठबंधन ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप…

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates