चलो बाप का Political धंधा कर लेते हैं…., फिर से एक्टिव हुई प्लूरल्स वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने…

पटना: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावा करने वाली प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक्टिव हो गई है। पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य के नाम एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में पुष्पम चौधरी ने लिखा है कि कई बार आपको पत्र लिखने के लिए सोचा।

आपने जब पहली बार मेरा नाम सुना था तब भी विरोधियों के शब्दों में करोड़ों के विज्ञापन का ध्येय एक मात्र ही था। आज उस दिन को चार वर्ष बीत गए, राजनीति में यह एक छोटा सा समय है। इस बीच मेरे और आपके जीवन में कई बदलाव आए होंगे लेकिन दो चीजें नहीं बदली हैं वह है बिहार की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था। इस व्यवस्था को बदलना ही मेरा संकल्प है। वर्ष 2019 में मेरे एक निर्णय मेरा सब कुछ बदल दिया था।

बिहार की कभी नहीं बदलने वाली सड़ी व्यवस्था को हमेशा के लिए बदलने के लिए अपना सब कुछ छोड़ना, देश के राजनीति के गटर में घुसने के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन की तिलांजलि और औरों की तरह बिहार और राजनीति मेरे लिए कोई बैक अप प्लान बी नहीं था। बनना कुछ और था नहीं बन पाए तो चलो बाप की राजनीति वाला धंधा कर लेते हैं। कहीं से टिकट खरीद कर फिट हो जाते हैं या गाँधी और अंबेडकर का पोस्टर दिखा कर झांसा दे देते हैं।

बिहार के लोग झांसे में तो आते ही हैं, लेकिन मेरे लिए राजनीति झांसा वाला जाल नहीं, आदर्शों के लिए आइडियोलॉजी है। उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री वाला पद कोई भगवन वाला पद नहीं लगता लेकिन हां एक शक्तिशाली पद जरूर है जिसपर इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए बैठना जरुरी है। जैसे एक डॉक्टर ही इलाज कर सकता है, एक क्रिकेटर ही क्रिकेट खेल सकता है वैसे ही इस पद पर उसी को बैठना चाहिए जिसे इंस्टीट्यूशन की समझ और बदलने आता हो। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री पद का दावा करते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      ISKCON Temple में भीड़ हुई अनियंत्रित, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Political Political Political

Political

Saffrn

Trending News

Big Breaking: 15 अप्रैल को होगी Hemant Cabinet की बैठक, कई...

Jharkhand: झारखंड के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें Hemant Cabinet की बैठक 15 अप्रैल (बुधवार) 2026 को दोपहर...

खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, प्रशासन का छापेमारी अभियान, नोटिस...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक को लेकर प्रशासन ने सख्त...

छाताबाद में आउटसोर्सिंग माइंस के खिलाफ बवाल,सैकड़ों लोग धरने पर उतरे;...

Dhanbad: BCCL एरिया 03 अंतर्गत एस जी टी आउटसोर्सिंग माइंस को छाताबाद के निवासियों ने अनिश्चितकाल के लिए बाधित कर माइंस परिसर मर ही...

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना : 34,911 किमी नेटवर्क से विकास की...

पटना : बिहार के सुदूर गांवों और बसावटों तक पक्की सड़कों के निर्माण ने राज्य के जनजीवन की दशकों पुरानी कठिनाइयों से निजात दिलाई...

दिल्ली के बैठक में भाग लेने के लिए पटना से निकले...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कल यानी 10 अप्रैल को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP)...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img