चलो बाप का Political धंधा कर लेते हैं…., फिर से एक्टिव हुई प्लूरल्स वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने…

पटना: 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावा करने वाली प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक्टिव हो गई है। पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य के नाम एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में पुष्पम चौधरी ने लिखा है कि कई बार आपको पत्र लिखने के लिए सोचा।

आपने जब पहली बार मेरा नाम सुना था तब भी विरोधियों के शब्दों में करोड़ों के विज्ञापन का ध्येय एक मात्र ही था। आज उस दिन को चार वर्ष बीत गए, राजनीति में यह एक छोटा सा समय है। इस बीच मेरे और आपके जीवन में कई बदलाव आए होंगे लेकिन दो चीजें नहीं बदली हैं वह है बिहार की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था। इस व्यवस्था को बदलना ही मेरा संकल्प है। वर्ष 2019 में मेरे एक निर्णय मेरा सब कुछ बदल दिया था।

बिहार की कभी नहीं बदलने वाली सड़ी व्यवस्था को हमेशा के लिए बदलने के लिए अपना सब कुछ छोड़ना, देश के राजनीति के गटर में घुसने के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन की तिलांजलि और औरों की तरह बिहार और राजनीति मेरे लिए कोई बैक अप प्लान बी नहीं था। बनना कुछ और था नहीं बन पाए तो चलो बाप की राजनीति वाला धंधा कर लेते हैं। कहीं से टिकट खरीद कर फिट हो जाते हैं या गाँधी और अंबेडकर का पोस्टर दिखा कर झांसा दे देते हैं।

बिहार के लोग झांसे में तो आते ही हैं, लेकिन मेरे लिए राजनीति झांसा वाला जाल नहीं, आदर्शों के लिए आइडियोलॉजी है। उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री वाला पद कोई भगवन वाला पद नहीं लगता लेकिन हां एक शक्तिशाली पद जरूर है जिसपर इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए बैठना जरुरी है। जैसे एक डॉक्टर ही इलाज कर सकता है, एक क्रिकेटर ही क्रिकेट खेल सकता है वैसे ही इस पद पर उसी को बैठना चाहिए जिसे इंस्टीट्यूशन की समझ और बदलने आता हो। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री पद का दावा करते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      ISKCON Temple में भीड़ हुई अनियंत्रित, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Political Political Political

Political

TRE-4 के तहत आवासीय विद्यालयों में 478 शिक्षकों की होगी बहाली 

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा आज सूचना भवन स्थित 'संवाद कक्ष' में दोपहर 12:30 बजे प्रेस...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह मर्डर केस में बड़ा अपडेट!...

Himanshu Singh Murder Case: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल, उर्फ ​​बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट...

सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर...

पटना : राज्य में बुनियादी सड़क ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निर्बाध गति से समय पर पूरा करने के लिए...