Advertisment

रामपुर स्थित राम मंदिर में होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह

गया : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में को लेकर रामपुर मोहल्ले से 20 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में रामपुर, चिरैयाताड़, गंगो बीघा और नीम कठौतिया सहित कई मोहल्ले के पुरुष, महिला सहित युवा वर्ग के लोग शामिल होंगे। यह कलश यात्रा रामपुर से निकलकर शहर के गेवाल बीघा, मुन्नी मजीद, चांद चौरा और नारायण चूआ होते हुए वैतरणी तालाब पहुंचेगी जहां से जल भरकर पुन: वापस रामपुर आएगी।

इस संबंध में पुरोहित अर्जुन पांडे और मुन्ना बाबा ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भाव कलश यात्रा निकल जा रही है। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष गाजे बाजे के साथ शामिल होंगे। उसके बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन होगा एवं भाव भंडारा का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि इस घड़ी का हम लोग कई वर्षों तक इंतजार किए हैं। राम जी 14 वर्षों का वनवास काटकर वापस अयोध्या आए थे लेकिन हम लोगों ने 500 वर्ष इस समय का इंतजार किया है हम लोग इस मंदिर स्थापना को लेकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं। 22 जनवरी को सभी लोग अपने घर में दीपावली के जैसा ही दीपक जलाकर राम मंदिर का स्वागत करें।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...

 JPSC JSSC Protest: JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: 23वें दिन सरकार...

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार ने 18 अगस्त को वार्ता...