Advertisment

थाने से महज कुछ ही दूरी पर बार-बालाओं के साथ शराब पार्टी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में बार-बालाओं का डांस, हाथ में विदेशी शराब और फिर ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ के साथ खूब मजे लिया जा रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद, पुलिस जिले में शराब का कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहे हैं। हद तो तब होती है जब पुलिस थाना के महज कुछ दूरी पर बार-बालाओं के साथ डांस और शराब पार्टी होती है और पुलिस बेखबर रहती है।

Goal 4 22Scope News

मामला पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र की है, खूब Viral हो रहा है Video

आपको बता दें कि मामला पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र की है। बार-बालाओं के साथ डांस करते और शराब पीते एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराबबंदी वाले बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली से यह तस्वीर बेहद हैरान करने वाली है। एक समारोह में ऑकेस्ट्रा के दौरान एक युवक बार-बालाओं के साथ शराब की बोतल लेकर ठुमका लगा रहा है। स्टेज पर वॉलीवुड गीत पर ठुमके लगाती नचनिया और रंगीन रात में शराब की बोलत लेकर शराबी जाम झलकाता रहा। तस्वीरें शराबबंदी वाले बिहार के सुगौली की है, जहां आर्केस्ट्रा में नचनिया के ठुमके पर शराबबंदी कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।

यह भी देखें :

शादी समारोह में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था

बताया जाता है कि हाल ही में थाना क्षेत्र के शिवालय रोड स्थित अहिरपट्टी में घारी काल कथा और पूजा मटकोर था। मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। बॉलीवुड की मशहूर गीत ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ पर नचनिया ठुमका लगा रही थी। इस गाने पर सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-15 अहिरपट्टी निवासी खेदू राय का पुत्र मिठु यादव नाम का एक युवक शराब की बोतल लेकर स्टेज पर पहुंच गया। जाम झलकाते हुए नचनिया के साथ ठुमके लगाने लगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़े : शराब के बोतलों के साथ डांस करते हुए Video Viral…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...