शराब घोटाला मामला: अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की जमानत याचिका पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई

रांची : बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के दो निदेशक—अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा—की जमानत याचिका पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होगी। एसीबी की विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई तय की गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 10 जुलाई को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस मामले की जांच एसीबी ने 20 मई से शुरू की थी, जिसके बाद निलंबित अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सहित अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा भी शामिल हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

एसीबी की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी झारखंड में शराब का कारोबार करते थे और कारोबार के दौरान कई नियम-कानूनों की अनदेखी की गई। आरोप है कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर कमीशन भी दिया गया। इस पूरे मामले को एसीबी ने गंभीर माना है और जल्द ही इस पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि चार्जशीट में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

अब 25 अगस्त को अदालत में होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपियों को राहत मिलती है या नहीं।


Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...