Jharkhand High Court ने पूछा: PESA Rules कब लागू होंगे , 18 December को अगली सुनवाई

पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त। सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा गया। बालू और खनिज पट्टों पर लगी रोक बरकरार।


Jharkhand High Court ने लगाया सवाल: राज्य में PESA नियमावली कब लागू होगी

Jharkhand High Court ने पूछा रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम यानी PESA Act 1996 के तहत नियमावली लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। अदालत में इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा कि नियमावली लागू करने में इतना समय क्यों लग रहा है।

खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह शपथ पत्र के माध्यम से स्पष्ट बताए कि PESA नियमावली लागू कब की जाएगी।


Key Highlights

  • पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर अवमानना याचिका पर सुनवाई

  • हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से शपथ पत्र में स्पष्ट जवाब मांगा

  • बालू घाटों और लघु खनिज आवंटन पर रोक जारी रहेगी

  • राज्य सरकार ने नियमावली लागू करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा

  • अगली सुनवाई 18 दिसंबर को तय


Jharkhand High Court ने पूछा : बालू घाट और लघु खनिजों के आवंटन पर रोक जारी

अदालत ने पहले से जारी अंतरिम आदेश को बरकरार रखते हुए राज्य में:

  • बालू घाटों के आवंटन

  • लघु खनिज पट्टा देने

पर लगी रोक यथावत रखने का आदेश दिया।

यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक नियमावली लागू होने की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होती।

Jharkhand High Court ने पूछा : सरकार ने मांगा और समय, अधिवक्ताओं ने जताई आपत्ति

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा और नियमावली लागू करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।

वहीं, याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता तान्या सिंह ने कहा कि:

उनका कहना था कि न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार गंभीर नहीं दिख रही।

Jharkhand High Court ने पूछा : क्या है मामला?

  • 1996 में केंद्र ने PESA Act लागू किया था

  • छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और अन्य राज्यों में नियम लागू हैं

  • लेकिन झारखंड में गठन के बाद से अब तक नियमावली अधिसूचित नहीं हुई

  • 2019 और 2023 में ड्राफ्ट तैयार हुआ, लेकिन लागू नहीं किया गया

  • हाईकोर्ट ने 29 जुलाई 2024 को आदेश दिया था कि नियमावली दो माह में लागू की जाए

Jharkhand High Court ने पूछा: अगली सुनवाई 18 दिसंबर को

खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी और तब तक राज्य सरकार को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट और लागू करने की ठोस योजना प्रस्तुत करनी होगी।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...