शराब घोटाला: विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को दो दिन की रिमांड

रांची: शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में सात दिन की रिमांड याचिका दायर की थी। अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए एसीबी को दोनों अधिकारियों से दो दिन की रिमांड पर पूछताछ की अनुमति दी है। यह रिमांड 29 मई को सुबह 10 बजे शुरू होकर 31 मई को सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेजा जाएगा।

फिलहाल आईएएस विनय चौबे रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाजरत हैं, जबकि गजेंद्र सिंह होटवार जेल में बंद हैं। रिम्स सूत्रों के अनुसार, विनय चौबे की दिल की धड़कन समय-समय पर अनियंत्रित हो रही है, हालांकि दवाइयों से स्थिति कुछ हद तक स्थिर बनी हुई है। उनके दांतों में फ्रैक्चर की समस्या भी सामने आई है, जिसका इलाज जारी है। बुधवार को उन्हें दर्द से राहत मिलने के बाद दांत में कैप लगाया गया।

गौरतलब है कि 22 मई की शाम साढ़े पांच बजे विनय चौबे को बिरसा मुंडा जेल से रिम्स लाया गया था, जहां उनकी प्रारंभिक जांच सेंट्रल इमरजेंसी में हुई। इसके बाद उन्हें डॉ. ऋषि तुहिन गुड़िया की देखरेख में भर्ती किया गया। चौबे पहले से ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं।


Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...