शराब दुकानदारों की मनमानी: प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली, 1 जून से लागू नई शराब नीति पर उठे सवाल

Pakur: जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मालपहाड़ी रोड स्थित एक शराब दुकान के कर्मी द्वारा ग्राहक से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्राहक जब बोतल के दाम को लेकर सवाल करता है, तो दुकान कर्मी खुलेआम कहता है कि “जो लेना है लो, शिकायत कहीं भी कर लो।” इस बयान ने न केवल उपभोक्ताओं को हैरान कर दिया है, बल्कि सरकार की नई शराब नीति की व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

निजी हाथों में शराब बिक्री का असरः

झारखंड सरकार ने 1 जून 2025 से शराब बिक्री को लेकर नई नीति लागू की थी, जिसके तहत सभी खुदरा दुकानों का संचालन अब निजी कंपनियों के हाथों में दिया गया है। इसका उद्देश्य था कि सरकारी नुकसान को कम करते हुए बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए। लेकिन अब लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें दुकानदार प्रिंट रेट से 20-100 रूपए तक अधिक वसूली कर रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि अब कम्पटीशन खत्म हो चुकी है और निजी संचालक एकाधिकार के बल पर मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहींः

ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने कई बार अवैध वसूली की शिकायत स्थानीय आबकारी विभाग से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी यह तर्क देते हैं कि शिकायत लिखित रूप में नहीं मिल रही, जबकि ग्राहकों का कहना है कि वीडियो ही सबूत है।

 

 

 

 

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...