Dhanbad: झारखंड में अपराधी बैखौफ घूम रहे हैं। राज्य भर में अपराधी अलग-अलग तरह के कांडों को अंजाम दे रहे हैं। अब राज्य में Doctor भी सेफ नहीं हैं। धनबाद से ताजा मामला सामने आया है जहां डॉक्टर को जान मारने की धमकी दी गई है। क्लिनिक में धमकी भरा पत्र चिपकाया गया है।
डॉ. मिहिर कुमार को मिली धमकी
धनबाद के नावाडीह इलाके में स्थित बिरसा मुंडा पार्क के पास महाकेश्वर कॉम्पलेक्स में संचालित किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।
ICU के बाहर चिपकाया गया धनकी भरा पत्र
धमकी भरा पत्र उनकी क्लिनिक की आईसीयू के बाहर चिपका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। डॉ. मिहिर की शिकायत पर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दिए आवेदन में डॉ. मिहिर ने बताया कि 9 फरवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी क्लिनिक की आईसीयू के बाहर धमकी भरा पत्र चिपका दिया था।
डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी है कि…
क्लिनिक के कर्मी असलम ने पत्र देखकर उसकी तस्वीर व्हाट्सऐप पर भेजी, जिसके बाद वे तुरंत क्लिनिक पहुंचे और पत्र को चिपका हुआ पाया। पत्र में लिखा गया है कि डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी है कि उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो गोली मार देता। जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह मारूंगा। इसे हल्के में मत लेना, जितना जीना है जी लो, चार तारीख को मार दूंगा। एसपी या डीएसपी के पास जाओ, तुम्हें मरना पड़ेगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पत्र के नीचे अंग्रेजी में “किल” शब्द भी लिखा हुआ है। डॉ. मिहिर ने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी के उद्देश्य से दी गई है और उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Highlights


