Bokaro: अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के देशव्यापी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उपनगर चास के Muskan Hospital एंड रिसर्च सेंटर के परिसर में आपातकालीन तत्परता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन अग्निशमालय चास के तत्वाधान में किया गया।
आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए किया गया जागरुक
इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा कर्मियों और आम लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना था। मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमालय चास के फायर ऑफिसर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद जुनेद, शाहनवाज खान, सुनेश्वर सिंह एवं रॉकी कुमार झा की संयुक्त टीम ने किया।
कार्यक्रम में उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर, अग्निसंकट अलार्म सिस्टम और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया
उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और मरीजों के परिजनों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों, उससे बचाव के उपाय और आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर, अग्निसंकट अलार्म सिस्टम और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया।
इस जागरूकता अभियान में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इरफ़ान अंसारी,डॉ. शहनवाज अनवर समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अलावा स्टाफ सदस्य वंदना सहाय,असलम,नरेश, सुमन,अख्तर,,रॉबिन, जब्बार, गुनोधर आदि ने भी सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के अंत में सभी को अग्निसुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।
Highlights







